नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की हालिया चीन यात्रा के बाद एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन दौरे से लौटते समय अमेरिकी डेलिगेशन ने चीनी अधिकारियों द्वारा दिए गए गिफ्ट, बर्नर फोन, बैज और अन्य सामानों को एयर फोर्स वन में चढ़ने से पहले नष्ट कर दिया या डस्टबिन में फेंक दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कदम संभावित जासूसी और डेटा चोरी के खतरे को देखते हुए उठाया गया। अमेरिकी अधिकारियों ने चीन से जुड़े किसी भी सामान को विमान में ले जाने की अनुमति नहीं दी। व्हाइट हाउस प्रेस पूल के साथ यात्रा कर रहीं पत्रकार एमिली गुडिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “विमान में चीन से जुड़ा कुछ भी ले जाने की अनुमति नहीं है।” फोन, पिन और क्रेडेंशियल्स किए गए नष्टजानकारी के मुताबिक, अमेरिकी स्टाफ ने चीनी अधिकारियों द्वारा दिए गए क्रेडेंशियल्स, डेलिगेशन पिन, अस्थायी मोबाइल फोन और अन्य वस्तुओं को एकत्र किया और एयर फोर्स वन में सवार होने से पहले वहीं छोड़ दिया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह अमेरिका की हाई-लेवल काउंटर इंटेलिजेंस और सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा था। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उठाया गया कदमविशेषज्ञों का मानना है कि विरोधी देशों की यात्रा के दौरान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल अक्सर ऐसे सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाता है, ताकि इलेक्ट्रॉनिक निगरानी, साइबर हमले और डेटा चोरी जैसी आशंकाओं से बचा जा सके। इसी कारण यात्रा में इस्तेमाल किए गए बर्नर फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया। शी जिनपिंग से हुई अहम बैठकयह करीब नौ वर्षों में ट्रंप का पहला चीन दौरा बताया जा रहा है। इस दौरान उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping से हुई। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, तकनीकी प्रतिस्पर्धा, ताइवान और ईरान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि सार्वजनिक रूप से दौरा सौहार्दपूर्ण नजर आया, लेकिन वापसी के समय अपनाए गए सुरक्षा उपायों ने दोनों देशों के बीच मौजूद अविश्वास को फिर उजागर कर दिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एनटीए परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ा था आरोपी शादी के लिए ‘नरबलि’ का खौफनाक खेल, तांत्रिक के कहने पर युवक ने 11 वर्षीय मासूम की हत्या की