भोपाल/उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रोड चौड़ीकरण और रामघाट पर किए जा रहे कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि राज्य सरकार भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर पूरी योजना के साथ काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य इस प्रकार किए जा रहे हैं जिससे उज्जैन शहर के साथ-साथ सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को भी दीर्घकालिक लाभ मिल सके। सरकार हर कार्य की बारीकी से मॉनिटरिंग कर रही है ताकि निर्माण कार्यों का दूरगामी परिणाम सामने आए।निरीक्षण के बाद मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 30 जून को क्षिप्रा-गंगा दशहरा के अवसर पर पूरे प्रदेश में सामूहिक श्रमदान किया जाएगा। नदी, नहर, कुएं, बावड़ी और तालाबों में जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश पूरे देश में नंबर-1 है और यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है।मुख्यमंत्री ने कहा कि “जल ही जीवन है” और इसी उद्देश्य से वर्षों पहले रामघाट से क्षिप्रा परिक्रमा एवं गंगा दशहरा की परंपरा शुरू की गई थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष भी गंगा दशमी की परिक्रमा पूरे गौरव के साथ आयोजित होगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राज्य सरकार जल संरचनाओं और संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उज्जैन की ऐतिहासिक और पौराणिक पहचान को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी 4 साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता को महंगाई का बड़ा झटका