नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब चार साल बाद बड़ी बढ़ोतरी की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने 15 मई 2026 से पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में औसतन 3-3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के चलते यह फैसला लिया गया है। तेल कंपनियों के अनुसार लंबे समय से बढ़ रही लागत के कारण कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया था।राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल 106.68 रुपये और डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 108.74 रुपये और चेन्नई में 103.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।इसके अलावा दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में भी 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद नई दर 87 रुपये प्रति किलो हो गई है।विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका-इजरायल-ईरान तनाव और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज मार्ग पर असर के कारण वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इससे भारतीय तेल कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ा और आखिरकार कीमतों में इजाफा करना पड़ा।ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने सरकार पर चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का बोझ डालने का आरोप लगाया है, जबकि बीजेपी का कहना है कि यह वैश्विक परिस्थितियों का असर है और भारत में बढ़ोतरी अन्य देशों की तुलना में कम है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण बोतलों में पेट्रोल भरने पर उठे सवाल, आम जनता लाइन में परेशान