झाबुआ। भारतीय पत्रकार संघ झाबुआ इकाई द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार एवं जिला कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट का शिष्टाचार भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवा एवं जनहित कार्यों के लिए कलेक्टर डॉ. भरसट को सम्मान पत्र भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम का आयोजन भारतीय पत्रकार संघ झाबुआ के जिलाध्यक्ष प्रकाश पडियार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ का भी स्वागत-सम्मान किया तथा मरीजों को फल और बिस्किट वितरित किए।कार्यक्रम में संस्था की राष्ट्रीय संचालक एवं मालवा प्रांत महाधिवक्ता महिला परिषद ब्लॉक अध्यक्ष मयूरी धानक ने नवागत एसपी देवेंद्र पाटीदार को शुभकामनाएं देते हुए सिकल सेल मरीजों के स्वास्थ्य और सुविधाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने शासन-प्रशासन और पत्रकार संघ के साथ मिलकर जनहित कार्यों में सहयोग का आश्वासन भी दिया।इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. भरसट ने क्षेत्र के विकास में मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि झाबुआ की प्रगति में प्रशासन और मीडिया का समन्वय बेहद जरूरी है। वहीं एसपी देवेंद्र पाटीदार ने कहा कि पुलिस विभाग को मीडिया का हमेशा सकारात्मक सहयोग मिलता रहा है और पत्रकार समाज तक जनसंदेश पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में भारतीय पत्रकार संघ यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जैन, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में जिलाध्यक्ष प्रकाश पडियार ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सराफा थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी और तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार धार भोजशाला मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विधायक रामेश्वर शर्मा ने जताई खुशी