इंदौर। सराफा थाना पुलिस ने चोरी और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई भट्टी और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।गिरफ्तार आरोपियों में जगदीश और सुरेश चौहान शामिल हैं। पुलिस ने मामले में कुछ नाबालिग को भी पकड़ा है।थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया ने बताया कि आरोपियों ने रात्रि के समय सराफा बाजार स्थित धान गली क्षेत्र में ताले तोड़कर चोरी और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया था। घटना 12 मई 2026 की रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ युवक चोरी की नीयत से क्षेत्र में पहुंचे थे और दुकानों के ताले तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। लोगों ने लगातार पुलिस को फोन भी किया, लेकिन समय पर संपर्क नहीं हो पाने के कारण आरोपियों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने कई वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी।मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बोतलों में पेट्रोल भरने पर उठे सवाल, आम जनता लाइन में परेशान नवागत एसपी से भारतीय पत्रकार संघ की शिष्टाचार भेंट, किया स्वागत-सम्मान