ओला इलेक्ट्रिक मोपेड की डिक्की में छुपाकर कर रहे थे नशीले पदार्थ की तस्करी, डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर जब्तइंदौर।इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी नशीले पदार्थ को ओला इलेक्ट्रिक मोपेड की डिक्की में छुपाकर सप्लाई करने जा रहे थे।पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देश पर शहर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 मई 2026 को क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि शिवाजी नगर क्षेत्र में कुछ संदिग्ध युवक ड्रग्स की डिलीवरी करने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर टीम ने विश्रांति चौराहे के पास घेराबंदी कर काले रंग की ओला इलेक्ट्रिक मोपेड पर सवार दो युवकों को पकड़ा।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सौरभ उर्फ ईशु ओराडे और गौरव पाटिल बताए। तलाशी के दौरान मोपेड की सीट के नीचे रखी जिप लॉक पन्नी में 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीसरे आरोपी शाहिल उर्फ ओमप्रकाश यादव को भी गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में अपराध क्रमांक 68/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अवैध लाभ कमाने के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी करना स्वीकार किया है। पुलिस अब ड्रग्स के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट सहित विभिन्न थानों में करीब दर्जनभर मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीआरपी इंदौर की तत्परता से यात्रियों को मिला लाखों रुपये का कीमती सामान प्रदेश को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव