जल संरक्षण, बायोमैट्रिक अटेंडेंस, IVF सेंटर और किसानों को राहत समेत कई अहम फैसलेभोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करना राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेशवासियों के जीवन स्तर में सुधार और जनकल्याण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मंत्रालय में विभिन्न शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग अपनी चुनौतियों को चिन्हित कर सकारात्मक तरीके से समाधान निकालें और जिन क्षेत्रों में विकास की गति धीमी है, वहां विशेष प्रयास किए जाएं।बैठक में मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वामित्व योजना के तहत महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने, पात्र हितग्राहियों को नि:शुल्क पट्टे वितरित करने और ग्रामीण पलायन रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।नर्मदा समग्र मिशन की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने और जल संरक्षण गतिविधियों को जनअभियान का रूप देने की बात कही। उन्होंने “जन्मभूमि से कर्मभूमि तक” अभियान के तहत आमजन को जल संरक्षण से जोड़ने के निर्देश दिए।ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं चित्रकूट धाम, श्रीराम वन गमन पथ और ओंकारेश्वर विकास परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खंडवा और बुरहानपुर मंडियों में कपास पर मंडी शुल्क एक रुपये से घटाकर 55 पैसे करने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में बॉयोमैट्रिक अटेंडेंस लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे कार्यकुशलता और समयबद्धता में सुधार होगा। उन्होंने स्वयं कार्यालयों में उपस्थिति का निरीक्षण करने की बात भी कही।बैठक में प्रदेश में IVF सेंटर शुरू करने, इंजीनियरिंग एवं मेडिकल विश्वविद्यालयों के पुनर्गठन, स्किल डेवलपमेंट गतिविधियों के विस्तार, एआई सेंटर और डीपटेक पार्क विकसित करने जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनहित से जुड़े हर नवाचार को प्रोत्साहित करेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, अधिकृत वेबसाइट से ही करें हेलीकॉप्टर बुकिंग