हनुमानगढ़ पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, फर्जी वेबसाइट और लिंक से बचने की अपीलहनुमानगढ़।उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए हनुमानगढ़ पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आमजन को सतर्क करते हुए कहा गया है कि हेलीकॉप्टर सेवा, होटल बुकिंग और टूर पैकेज के नाम पर साइबर अपराधी लोगों को निशाना बना रहे हैं।पुलिस के अनुसार कई श्रद्धालु गूगल या अन्य सर्च इंजन के माध्यम से हेलीकॉप्टर बुकिंग की जानकारी खोजते हैं। इसी का फायदा उठाकर साइबर ठग फर्जी वेबसाइट और विज्ञापन बनाकर लोगों से ऑनलाइन भुगतान करवा लेते हैं। बाद में श्रद्धालु ठगी का शिकार हो जाते हैं।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग केवल उत्तराखंड सरकार और पर्यटन विभाग की अधिकृत वेबसाइट से ही करें।आधिकारिक वेबसाइट:IRCTC HeliYatra Portalइसके अलावा यात्रा और पंजीकरण संबंधी जानकारी के लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है।आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर: +91-8394833833इस नंबर पर “Yatra” लिखकर संदेश भेजने पर यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है।हनुमानगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, लुभावने ऑफर या अनधिकृत व्यक्ति के झांसे में न आएं। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या National Cyber Crime Portal पर शिकायत दर्ज कराएं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रदेश को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोजशाला पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार में जश्न, घर-घर दीपक जलाने की अपील