क्राइम ब्रांच और हीरा नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ₹30 हजार का नकली माल जब्तइंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर और थाना हीरा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली कीटनाशक उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गोदरेज कंपनी के नाम से बेचे जा रहे भारी मात्रा में नकली ‘हिट’ स्प्रे और ‘गुड नाइट’ रिफिल जब्त किए गए हैं।पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देश पर शहर में अवैध और नकली उत्पादों के कारोबार पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आवेदक सुभाष शर्मा, असिस्टेंट मैनेजर अन्वेष आईपीआर सर्विसेस ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी महेश चौहान और हरीश चावडा बाजार में गोदरेज कंपनी के नकली उत्पाद बेच रहे हैं।सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और हीरा नगर पुलिस ने कीटनाशक निरीक्षक सी.एल. मालवीय के साथ दीनदयाल उपाध्याय नगर, सुखलिया क्षेत्र में दबिश दी। जांच के दौरान बरामद उत्पाद प्रथम दृष्टया नकली और अमानक पाए गए।पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद चार बोरियों से बड़ी मात्रा में नकली ‘हिट’ स्प्रे और ‘गुड नाइट’ रिफिल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने गुजरात से नकली माल लाकर इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों में बेचने की बात कबूल की।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना हीरा नगर में कॉपीराइट एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जप्त माल :70 बोतल काला हिट एंटी मॉस्किटो स्प्रे26 बोतल लाल हिट एंटी कॉकरोच स्प्रे1450 गोदरेज गुड नाइट मॉस्किटो रिपेलेंट रिफिल पैककुल जब्त माल की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रेप केस में मदद के बदले रिश्वत मांगने वाला SHO ACB के जाल में फंसा दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार