भोपाल। प्रदीप चौधरी। Bharatiya Janata Party संगठन ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए किसान मोर्चा भिंड के जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त कर दी है। बताया जा रहा है कि ग्वालियर से भिंड तक निकाली गई सैकड़ों वाहनों की रैली के बाद यह कार्रवाई की गई।सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा ऊर्जा बचत को लेकर की गई अपील के बावजूद बड़े स्तर पर वाहन रैली निकालने को संगठन ने गंभीरता से लिया। प्रदेश नेतृत्व ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की।जानकारी के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal के निर्देश पर सज्जन सिंह यादव को पद से हटाया गया। किसान मोर्चा की रैली के बाद संगठन की इस सख्त कार्रवाई से पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।राजनीतिक गलियारों में इसे बीजेपी संगठन की अनुशासन और ऊर्जा बचत को लेकर सख्त नीति से जोड़कर देखा जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन केरल को मिला नया मुख्यमंत्री, वीडी सतीशन संभालेंगे कमान नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की शिष्टाचार भेंट