सराफा में दुकानदारी को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद 4 पर केस दर्जइंदौर। इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र में एक बार फिर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। चांदी मार्केट में दुकानदारी को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार फरियादी राहुल बागले, पिता राजेश बागले, चांदी मार्केट में काम करता है। दुकानदारी को लेकर उसका रामराज, अजय सिंह, देविंद और देवराज से विवाद हो गया। आरोप है कि चारों युवकों ने राहुल के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।सराफा थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की और आगे की कार्रवाई की गई .! वहीं, मामले में एक और वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा निकाले गए जुलूस के दौरान आरोपी हंसते नजर आए, जिससे लोगों के बीच यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या सराफा क्षेत्र में पुलिस का खौफ कम हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि इलाके में आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। View this post on Instagram अब देखना होगा कि सराफा पुलिस इन घटनाओं पर कितना प्रभावी अंकुश लगा पाती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुलमोहर सिर्फ सुंदर पेड़ नहीं, कई बीमारियों की प्राकृतिक औषधि भी केरल को मिला नया मुख्यमंत्री, वीडी सतीशन संभालेंगे कमान