ग्वालियर। ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित एबी रोड पर बने प्रिंस मामा होटल में हुए दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसे में 7 वर्षीय वेद पाल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि 11 मई की रात वेद अपने परिवार के साथ होटल में आयोजित पूल पार्टी में शामिल हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बच्चा पहले पूल से बाहर निकलता है और कुछ देर बाद दोबारा पानी में उतर जाता है। इस दौरान वह 2 फीट की जगह गलती से 5 फीट गहरे हिस्से में पहुंच गया, जहां वह बाहर निकलने के लिए काफी देर तक छटपटाता रहा, लेकिन खुद को बचा नहीं सका।हैरानी की बात यह रही कि पूल के आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी का ध्यान मासूम की ओर नहीं गया। परिजनों ने होटल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पूल में गहराई दर्शाने वाले कोई बोर्ड नहीं लगे थे और न ही बच्चों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट या प्रशिक्षित लाइफगार्ड मौजूद था।घटना के बाद परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने शव निकलवाकर डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया।जयराज कुबेर ने बताया कि होटल के सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। होटल प्रबंधन और पूल पार्टी आयोजित करने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पीएम मोदी की अपील का पालन करते दिखे सीएम डॉ. मोहन यादव, दिल्ली मेट्रो में किया सफर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे चोइथराम हॉस्पिटल, देवास हादसे के घायलों का जाना हाल