भोपाल/नई दिल्ली। डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता और ईंधन बचत की अपील का पालन करते हुए नई दिल्ली में मेट्रो ट्रेन से यात्रा की। मुख्यमंत्री ने शिवाजी स्टेडियम से दिल्ली एरोसिटी तक मेट्रो में सफर कर आम नागरिकों से संवाद भी किया। मेट्रो यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सहयात्रियों से बातचीत कर उनके विचार जाने। कई यात्रियों ने मध्यप्रदेश की पर्यटन स्थलों और योजनाओं की सराहना की। महिलाओं ने प्रदेश की सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा कि वे मध्यप्रदेश के कई हिस्सों का भ्रमण कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग न केवल ईंधन बचत करता है, बल्कि प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने इसे ‘विकसित भारत’ और ‘ग्रीन मोबिलिटी’ की दिशा में सकारात्मक पहल बताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर मध्यप्रदेश सरकार गंभीरता से काम कर रही है। राज्य सरकार ने इसके लिए गाइडलाइन भी बनाई है। वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर चुके हैं। उन्होंने मंत्रियों और निगम-मंडल के पदाधिकारियों से भी कम गाड़ियों के उपयोग और अनावश्यक वाहन रैलियों से बचने की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन द्वारकापुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार ग्वालियर के होटल में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत