इंदौर। देवास । प्रदीप चौधरी। डॉ. मोहन यादव आज देर शाम चोइथराम हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने देवास में हुई घटना में प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार रात देवास में अमलतास हॉस्पिटल पहुंचकर पटाखा फैक्ट्री हादसे में घायल नागरिकों से मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शासन अच्छे से अच्छा निशुल्क उपचार और सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अस्पताल में भर्ती घायलों के परिजनों से संवाद कर कहा कि दुर्घटना प्रभावित परिवारों के साथ सरकार खड़ी है। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों के उपचार को लेकर चर्चा की और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ग्वालियर के होटल में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत दिल्ली फिर शर्मसार: क्या राजधानी में लौट आया ‘निर्भया कांड’?
You must be logged in to post a comment.