पीसीसी रोड निर्माण कार्य का पैसा निकालने के एवज में एक लाख रुपये मांग रहा था रिश्वत

हनुमना, मऊगंज । ईओडब्ल्यू टीम रीवा ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 14/05/2026 को जिला मऊगंज के ग्राम पंचायत बलभद्रगढ़ जनपद हनुमना के रिश्वत खोर ग्राम सचिव, शरदचन्द्र गिरी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। उक्त ग्राम सचिव पुलिया निर्माण कार्य एवं पी.सी. सी. रोड़ निर्माण कार्य का पैसा निकालने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

फरियादी प्रकाश यादव निवासी ग्राम पंचायत बलभद्रगढ़ जनपद हनुमना जिला मऊगंज बलभद्रगढ़ पंचायत के सरपंच का पति है, जिसने दिनांक 12/05/2026 को ग्राम पंचायत में कार्य के बदले भुगतान हेतु आवेदन किया था, परन्तु उक्त भुगतान सचिव के डीएससी सिग्नेचर एवं ओटीपी जनरेट करने के बाद ही संभव था। सचिव डीएससी सिग्नेचर एवं ओटीपी जनरेट करने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था

जिसकी पहली किस्त दस हजार रुपये आज दिनांक 14.05.2026 को शरदचन्द्र गिरी ने जैसे ही ली वैसे ही EOW रीवा की टीम ने आरोपी ग्राम सचिव शरदचन्द्र गिरी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड लिया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में टीम के सदस्य, उप पु.अधीक्षक सुश्री किरण किरो, निरीक्षक मोहित सक्सेना, उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, उपनिरीक्षक पवन राज, उप निरी. (अ) संतोष पाण्डेय, प्र.आर. पुष्पेन्द्र पटेल, प्र.आर. सत्यनारायण मिश्रा, प्र.आर. घनश्याम त्रिपाठी, म.प्र.आर. कुमारी पूजा सिंह गहरवार, आर. धनंजय अग्निहोत्री, आरक्षक (चालक) संतोष मिश्रा रहे हैं।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading