बालाघाट। बालाघाट पुलिस ने मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है। पुलिस के अनुसार बालाघाट जिले में पिछले कुछ महीनों से विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंदिरों में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना लांजी, नवगांव, कोतवाली, किरनापुर और हट्टा की पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।जांच और पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लांजी, हट्टा, नवगांव और कोतवाली क्षेत्र के कई मंदिरों में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी पहले ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों की रेकी करते थे और देर रात ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।गिरफ्तार आरोपियों में राहुल निवासी अर्जुनी, विशाल रहांगडाले निवासी शिरपुर और लक्की सावनकर निवासी शिरपुर, जिला रावनवाड़ी महाराष्ट्र शामिल हैं। सभी आरोपी महाराष्ट्र के रावनवाड़ी क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिरों से चोरी किए गए चांदी के मुकुट, छत्र, कुंडल, आंखें, दान पेटी, नगदी राशि और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी गई है।पुलिस ने बताया कि जिले में मंदिर चोरी के कुल 8 मामलों का खुलासा कर लिया गया है। इस कार्रवाई में थाना लांजी पुलिस की विशेष भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चारधाम यात्रा में अब तक 40 श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट EOW ने रिश्वत खोर ‘ग्राम सचिव’ ग्राम पंचायत बलभद्रगढ़ जनपद हनुमना को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हांथ किया गया ट्रैप