इंदौर। द्वारकापुरी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्र के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।पुलिस ने आरोपी रोहन राठौर निवासी आदर्श इंदिरा नगर, चांदमारी ईंट भट्टा क्षेत्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाना द्वारकापुरी में अपराध क्रमांक 386/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और जल्दी पैसा कमाने की लालच में राजस्थान से कम कीमत में ब्राउन शुगर खरीदकर इंदौर में महंगे दामों पर बेचता था। आरोपी घर पर छोटे-छोटे टोकन बनाकर ड्रग्स सप्लाई करता था।पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थों की सप्लाई और उससे जुड़े अन्य तस्करों के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता मिलने पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रेमसिंह, प्रधान आरक्षक तनमय तोमर, अभिषेक पवार, आरक्षक चंद्रवीर रावत, अर्जुन कुशवाह और के.सी. शर्मा की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन EOW ने रिश्वत खोर ‘ग्राम सचिव’ ग्राम पंचायत बलभद्रगढ़ जनपद हनुमना को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हांथ किया गया ट्रैप पीएम मोदी की अपील का पालन करते दिखे सीएम डॉ. मोहन यादव, दिल्ली मेट्रो में किया सफर