भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील का पालन करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया है। अब मुख्यमंत्री के काफिले में केवल आवश्यक और न्यूनतम वाहन ही शामिल होंगे। साथ ही उनके दौरों के दौरान किसी भी प्रकार की वाहन रैली आयोजित नहीं की जाएगी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में ईंधन की खपत कम करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आगामी आदेश तक उनके कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से सीमित वाहन ही रहेंगे। इसके अलावा मंत्रियों से भी यात्रा के दौरान कम से कम गाड़ियों के उपयोग की अपील की गई है।मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि नव नियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करें और किसी प्रकार की वाहन रैली न निकाली जाए। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और प्रधानमंत्री मोदी की अपील को प्रदेश में गंभीरता से लागू किया जाएगा।राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री के काफिले में अब 13 की जगह केवल 8 वाहन रहेंगे। सभी मंत्रिगण भी यात्रा के दौरान न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे तथा किसी भी सरकारी कार्यक्रम में अनावश्यक वाहन रैली पर रोक रहेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सामान्य मारपीट की जांच में खुला गांजा तस्करी का राज, खजराना पुलिस ने स्कॉर्पियो सहित आरोपी को दबोचा सोना खरीदने को लेकर वायरल हुआ इंदिरा गांधी का फर्जी न्यूज क्लिप, द हिंदू ने किया खंडन