नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोना खरीदने से बचने और ईंधन की खपत कम करने की अपील के बाद देश की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ी एक कथित अखबार की कटिंग तेजी से वायरल हो रही है, जिसे अब फर्जी बताया गया है।वायरल क्लिप में दावा किया गया कि वर्ष 1967 में आर्थिक संकट के दौरान इंदिरा गांधी ने भी लोगों से सोना न खरीदने की अपील की थी। कथित तौर पर यह कटिंग अंग्रेजी अखबार The Hindu के 6 जून 1967 के अंक की बताई गई। हेडलाइन में लिखा गया था— “Don’t buy gold, Indira tells people; appeals for national discipline.”हालांकि, The Hindu ने इस वायरल क्लिप को फर्जी करार दिया है। अखबार ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही तस्वीर डिजिटल रूप से बदली गई है और यह उनके आधिकारिक आर्काइव का हिस्सा नहीं है। अखबार ने लोगों से अपील की कि किसी भी सामग्री को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।यह मामला तब और चर्चाओं में आ गया जब कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने इस कथित क्लिप का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री मोदी की अपील का बचाव किया।दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच विदेशी मुद्रा भंडार बचाने और गैर-जरूरी आयात कम करने की बात कही थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर पुराने आर्थिक संकटों से तुलना करते हुए कई पोस्ट वायरल होने लगे।विशेषज्ञों के अनुसार, 1960 के दशक में भारत गंभीर आर्थिक चुनौतियों से गुजर रहा था और उस समय सोने के आयात पर कड़े नियम लागू थे, लेकिन “सोना न खरीदने” को लेकर इंदिरा गांधी की ओर से ऐसी किसी अपील का कोई प्रमाणिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पीएम मोदी की अपील पर एक्शन में सीएम मोहन यादव, काफिले की गाड़ियां घटाईं गोविंदपुरा वायरल वीडियो मामले में शहर काजी ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात