इंदौर। थाना खजराना पुलिस ने 360 डिग्री इन्वेस्टिगेशन करते हुए सामान्य मारपीट के मामले की जांच के दौरान गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो किलो से अधिक गांजा और करीब 20 लाख रुपए कीमत की स्कॉर्पियो वाहन जब्त की है। आरोपी विजय नगर थाना क्षेत्र का आदतन बदमाश बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ पूर्व में दो दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। वहीं किरायेदार की जानकारी पुलिस को नहीं देने पर मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमन सिंह राठौर तथा एसीपी खजराना कुंदन मंडलोई के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव द्वारा लगातार अपराधियों पर निगरानी रखी जा रही थी।इसी दौरान फरियादी सौरभ रघुवंशी की शिकायत पर आरोपी रजत ठाकुर उर्फ वैभव बुंदेला के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि दोनों के बीच विवाद गांजा बेचने की बात को लेकर हुआ था।इसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभिव्यक्ति गरबा ग्राउंड क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को स्कॉर्पियो वाहन सहित हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान वाहन से एक थैली में रखा करीब दो किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे को विधिवत जब्त कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी वैभव बुंदेला उर्फ रजत ठाकुर (29) निवासी चित्रा नगर, थाना विजय नगर, ऑटो चालक है और नशे की लत पूरी करने के लिए सस्ते दामों में गांजा खरीदकर महंगे दामों में बेचता था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 50 हजार रुपए मूल्य का गांजा तथा लगभग 20 लाख रुपए कीमत की स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP09AK8070 जब्त की है। कुल जब्त मशरुका की कीमत करीब 20.50 लाख रुपए बताई गई है।थाना खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 355/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से गांजे के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उपनिरीक्षक अनिल गौतम, संदीप पटेल, सहायक उपनिरीक्षक मोहनलाल खपेड़, दिनेश सरगैया, प्रधान आरक्षक मनोज नायडे, संजय खान, नरेश चौहान, योगेश झोपे, आरक्षक शुभम सिंह, जबर धाकड़ और निखिल पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चिड़ियाघर में बिछड़ी 7 वर्षीय मासूम को संयोगितागंज पुलिस ने चंद घंटों में परिजनों से मिलाया पीएम मोदी की अपील पर एक्शन में सीएम मोहन यादव, काफिले की गाड़ियां घटाईं