भोपाल। गोविंदपुरा वायरल वीडियो मामले को लेकर भोपाल शहर काजी मुश्ताक अली नदवी, नायाब मुफ्ती अली कदर, मस्जिद कमेटी के ओवैस साहब एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनवर पठान ने भोपाल पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर नामजद एफआईआर और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि मामले में नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।बताया गया कि घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।शहर काजी ने भोपाल की जनता से अपील की कि इस मामले को राजनीतिक रंग न दिया जाए और शांति एवं सौहार्द बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी लोग कानून पर भरोसा रखें और प्रशासन का सहयोग करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सोना खरीदने को लेकर वायरल हुआ इंदिरा गांधी का फर्जी न्यूज क्लिप, द हिंदू ने किया खंडन बुरहानपुर की करोड़ों की जलावर्धन योजना फेल, कांग्रेस ने भाजपा और प्रशासन को घेरा