बुरहानपुर। शहर में करीब एक अरब रुपए की लागत से बनाई गई जलावर्धन योजना के फेल होने पर अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने योजना की विफलता को लेकर भाजपा जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। रिंकू टॉक ने कहा कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद शहरवासियों को आज भी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले जनप्रतिनिधि जनता को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि शहर की जनता अब जवाब मांग रही है कि आखिर पानी की समस्या कब दूर होगी।शहर के कई क्षेत्रों में नियमित जल आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में जल संकट और गहराने से आमजन में नाराजगी बढ़ती जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गोविंदपुरा वायरल वीडियो मामले में शहर काजी ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात देशभर में मानसून की दस्तक की संभावित तारीखें जारी, मध्यप्रदेश में 15 से 22 जून के बीच पहुंचने का अनुमान