उज्जैन। प्रदीप चौधरी। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासनिक तत्परता का एक संवेदनशील उदाहरण सामने आया है। जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पांच माह के मासूम यथार्थ सिंह राणावत को आयुष्मान कार्ड की तकनीकी समस्या दूर कर पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से बेहतर उपचार के लिए बेंगलुरु भेजा गया। जानकारी के अनुसार महिदपुर विकासखंड के ग्राम सनोरिया सुमराखेड़ा निवासी दीपक सिंह राणावत के पुत्र यथार्थ सिंह राणावत जन्म से ही गंभीर हृदय रोग से पीड़ित हैं। उज्जैन के अस्पताल में उपचार के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे में जटिल जन्मजात हृदय बीमारी पाई, जिसके लिए उच्च स्तरीय सर्जरी आवश्यक बताई गई।इसके बाद 12 मई 2026 को सुबह करीब 10 बजे बच्चे को उज्जैन से नारायणा अस्पताल, बेंगलुरु रेफर किया गया। पहले उसे एम्बुलेंस से इंदौर लाया गया और वहां से पीएम श्री एयर एम्बुलेंस के जरिए सुरक्षित रूप से बेंगलुरु पहुंचाया गया।उपचार प्रक्रिया के दौरान आयुष्मान कार्ड में तकनीकी समस्या आने पर मामला कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के संज्ञान में लाया गया। कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए, जिसके बाद तकनीकी बाधा दूर कर बच्चे को समय पर उपचार के लिए रवाना किया गया।प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई और स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शिवपुरी में महिला और तीन माह की बच्ची को घर से ले जाने का मामला, लिव-इन पार्टनर हिरासत में NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा