इंदौर। प्रदीप चौधरी। शिवपुरी। इस मामले में इंदौर से चली खबर पर हुई कार्यवाहीं. शिवपुरी जिले के नरवर कस्बे में 22 वर्षीय महिला और उसकी तीन माह की बच्ची को कथित रूप से घर से जबरन ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला की मां की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला पिछले करीब तीन वर्षों से आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान के साथ इंदौर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों की एक तीन माह की बेटी भी है। बताया जा रहा है कि महिला अक्टूबर 2025 में आरोपी से परेशान होकर शिवपुरी लौट आई थी और अपनी मां के साथ रहने लगी थी।परिजनों का आरोप है कि बीती रात करीब 10 लोग घर में घुसे और महिला व उसकी बच्ची को अपने साथ ले गए। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।इधर, मामला वायरल होने के बाद महिला का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से आरोपी के साथ गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान हिरासत में है और पुलिस महिला के बयान तथा परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन किफायत की सलाह और 500 गाड़ियों का काफिला, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष की एंट्री पर उठे सवाल उज्जैन कलेक्टर की तत्परता से हृदय रोगी मासूम को एयर एम्बुलेंस से बेंगलुरु भेजा गया