प्रदीप चौधरी। National Testing Agency द्वारा आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा को पेपर लीक मामले के बाद रद्द कर दिया गया है। मामले में जांच एजेंसियों की शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि परीक्षा का प्रश्नपत्र करीब 15 दिन पहले ही देश के कई हिस्सों में पहुंच चुका था। View this post on Instagram जानकारी के अनुसार नासिक स्थित प्रिंटिंग प्रेस से पेपर लीक होकर गुरुग्राम के एक डॉक्टर तक पहुंचा। इसके बाद यह जयपुर, सीकर, कश्मीर, केरल समेत कई राज्यों में फैल गया। मामले में अब तक 45 लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है। केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला लिया है। एनटीए ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड की जानकारी जल्द जारी की जाएगी।एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। पहले से जमा परीक्षा शुल्क विद्यार्थियों को वापस किया जाएगा और परीक्षा का पूरा खर्च सरकार अपने संसाधनों से वहन करेगी।सरकार और एनटीए ने कहा है कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और छात्रों के विश्वास को बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। NEET में बड़ा बखेड़ा! 180 में से 135 सवाल लीक होने का दावा, 45 लोग शिकंजे मेंNEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देशभर में हड़कंप मच गया है। जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। आरोप है कि परीक्षा से पहले ही 180 में से 135 सवाल कथित तौर पर लीक हो गए थे। मामले में अब तक 45 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।जानकारी के मुताबिक केरल में MBBS की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने 2 मई को ही सीकर स्थित अपने पिता को मोबाइल पर कथित “गेस पेपर” भेजा था। मैसेज में लिखा गया था कि “अपने हॉस्टल की लड़कियों को दे देना, यही पेपर कल आएगा।”बताया जा रहा है कि 3 मई की सुबह परीक्षा से पहले कुछ छात्रों को सवालों का एक सेट उपलब्ध कराया गया था। बाद में दावा किया गया कि उस सेट के कई सवाल असली NEET पेपर से हूबहू मेल खाते थे।जांच में यह भी सामने आया है कि कथित गेस पेपर में केमिस्ट्री के 45 और बायोलॉजी के 90 सवाल वास्तविक प्रश्नपत्र से मिलते पाए गए। यहां तक कि कई सवालों में कॉमा और फुल स्टॉप तक समान बताए जा रहे हैं। मामला सीकर के एक पीजी हॉस्टल और जयपुर की प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ा बताया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार एक पीजी हॉस्टल संचालक ने परीक्षा के बाद एक कोचिंग संस्थान को गेस पेपर दिखाकर पूछा था कि उसमें से कितने सवाल परीक्षा में आए। इसके बाद मामला जांच एजेंसियों तक पहुंचा और पेपर लीक की आशंका गहरा गई।फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं और कई राज्यों में छापेमारी की कार्रवाई जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उज्जैन कलेक्टर की तत्परता से हृदय रोगी मासूम को एयर एम्बुलेंस से बेंगलुरु भेजा गया पीएम मोदी की अपील का असर, एमपी हाईकोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल साइकिल से पहुंचे कोर्ट
You must be logged in to post a comment.