मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में ऊर्जा बचत और सादगी का संदेश देते हुए जस्टिस डीडी बंसल साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत और किफायत बरतने की अपील के बाद जस्टिस बंसल पहली बार साइकिल से हाईकोर्ट पहुंचे।जानकारी के अनुसार जस्टिस डीडी बंसल ने सिविल लाइंस स्थित पचपेढ़ी के सरकारी आवास से करीब 3 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर एमपी हाईकोर्ट पहुंचे। इस दौरान कोर्ट का एक कर्मचारी भी उनके साथ साइकिल से चला, जिसने बैग, टिफिन और अन्य आवश्यक सामान साथ रखा।जस्टिस बंसल ने आम नागरिकों से भी तेल की बचत करने और जहां तक संभव हो साइकिल का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “हाईकोर्ट जज होकर साइकिल से नहीं जा सकते, ऐसा सोचना गलत है।”उन्होंने इस पहल के पीछे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की प्रेरणा का भी उल्लेख किया। जस्टिस बंसल की इस सादगी और पर्यावरण संरक्षण की पहल की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा खबर का असर : वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था पर निगम हरकत में, तीन चालानी कार्रवाई