इंदौर। आमिर खान। वार्ड क्रमांक-8 में गंदगी और कचरे के ढेर को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने क्षेत्र में पहुंचकर निरीक्षण किया और कार्रवाई शुरू की। सीएसआई संदीप डांगी. नगर निगम के सीएसआई संदीप डांगी ने बताया कि क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ तीन चालानी कार्रवाई की गई है। निगम अमले द्वारा संबंधित स्थानों की सफाई भी कराई गई तथा क्षेत्रवासियों को स्वच्छता बनाए रखने की समझाइश दी गई।गौरतलब है कि वार्ड-8 की गली नंबर-1 में लंबे समय से कचरे के ढेर लगे होने और नियमित सफाई नहीं होने से रहवासी परेशान थे। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम हरकत में आया और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।रहवासियों ने उम्मीद जताई है कि अब क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि स्वच्छ इंदौर अभियान की छवि बनी रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पीएम मोदी की अपील का असर, एमपी हाईकोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल साइकिल से पहुंचे कोर्ट विधायक प्रतिनिधि की टिप्पणी पर बवाल, लालबर्रा थाना घेराव के बाद मामला दर्ज