लालबर्रा। ग्राम पंचायत पांढरवानी के सरपंच एवं विधायक प्रतिनिधि अनीस खान की कथित अभद्र टिप्पणी के बाद लालबर्रा क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। एक युवती के चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी और हिंदू समाज के प्रति कथित अपमानजनक बयान के विरोध में मंगलवार को सर्व हिंदू समाज संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लालबर्रा थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।मंगलवार दोपहर पवार मंगल भवन में सर्व हिंदू समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने अनीस खान के व्यवहार को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया। बैठक के बाद बड़ी संख्या में लोग रैली निकालते हुए लालबर्रा थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। काफी देर तक थाने में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।जानकारी के अनुसार मामला 10 मई का है। ग्राम पंढरापानी (रानीकुठार) में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि अनीस खान पर आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से 19 वर्षीय युवती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। विरोध करने पर हिंदू समाज के खिलाफ भी कथित अभद्र टिप्पणियां की गईं, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वारासिवनी एसडीओपी अभिषेक चौधरी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। प्रार्थी विनोद ठाकरे की शिकायत पर पुलिस ने अनीस खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्रीय राजनीति भी गरमा गई है। क्षेत्र में चर्चा है कि विधायक अनुभा मुंजारे की छवि उनके प्रतिनिधियों के विवादित व्यवहार के कारण प्रभावित हो रही है। इससे पहले भी अनीस खान पर जिला पंचायत की बैठक में अभद्र व्यवहार के आरोप लग चुके हैं। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खबर का असर : वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था पर निगम हरकत में, तीन चालानी कार्रवाई डीआईजी राजेश सिंह चंदेल समेत चार पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस दर्ज, CCTV फुटेज डिलीट होने पर कोर्ट सख्त