नई दिल्ली/जयपुर। साइबर अपराधों पर नियंत्रण और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) ने नया डिजिटल प्लेटफॉर्म TELL I4C WhatsApp Chatbot शुरू किया है। यह सेवा WhatsApp नंबर 9319301930 पर उपलब्ध रहेगी, जहां लोग साइबर ठगी के प्रयासों की जानकारी तुरंत साझा कर सकेंगे।राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एडवायजरी जारी कर बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड का प्रयास हुआ हो, भले ही आर्थिक नुकसान न हुआ हो, तब भी संबंधित मोबाइल नंबर, लिंक, स्क्रीनशॉट, सोशल मीडिया अकाउंट या अन्य जानकारी इस चैटबॉट पर साझा की जा सकती है। इससे समय रहते तकनीकी और कानूनी कार्रवाई कर अन्य लोगों को ठगी का शिकार होने से बचाया जा सकेगा।गृह मंत्रालय के अनुसार “TELL I4C Chatbot” एक संदिग्ध साइबर गतिविधि रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म है, जहां केवल साइबर अपराध के प्रयासों की रिपोर्ट की जा सकती है। यदि किसी व्यक्ति के साथ वास्तविक साइबर ठगी हो चुकी है, तो उसे राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करनी होगी।चैटबॉट का उपयोग करने के लिए सबसे पहले WhatsApp पर 9319301930 नंबर पर चैट शुरू करनी होगी। इसके बाद भाषा चयन कर रिपोर्टिंग विकल्प में घटना से जुड़ी जानकारी, जैसे नंबर, लिंक, यूपीआई, स्क्रीनशॉट और लोकेशन आदि अपलोड किए जा सकेंगे।साइबर क्राइम शाखा ने लोगों से अपील की है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ केवल सतर्क रहना ही नहीं, बल्कि उनकी जानकारी साझा करना भी जरूरी है। विभाग का कहना है कि लोगों की छोटी-सी रिपोर्ट भी साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी मदद कर सकती है।साथ ही आमजन से कहा गया है कि यदि वे किसी साइबर ठगी का शिकार होते हैं, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, नजदीकी साइबर पुलिस स्टेशन या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डीआईजी राजेश सिंह चंदेल समेत चार पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस दर्ज, CCTV फुटेज डिलीट होने पर कोर्ट सख्त पीएम की अपील के बाद बढ़ी वर्क फ्रॉम होम की मांग, IT कर्मचारियों ने कानूनी मान्यता देने की उठाई मांग