द्वारकापुरी पुलिस की कार्रवाई, 6 देशी पिस्टल और कारतूस बरामदइंदौर। इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर अवैध पिस्टलों की सप्लाई करता था।पुलिस के अनुसार आरोपी को सूर्यदेव नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6 देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जब्त हथियारों की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर हथियार खरीदने-बेचने वालों से संपर्क करता था। इंस्टाग्राम के जरिए ग्राहक तलाशे जाते थे, जबकि टेलीग्राम चैट पर डील फाइनल होती थी। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कई संदिग्ध चैट और संपर्क भी मिले हैं।पुलिस का कहना है कि आरोपी ने प्रदेश के कई जिलों में हथियार सप्लाई का नेटवर्क फैला रखा था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार कहां से लाए जाते थे और किन लोगों तक सप्लाई किए गए।द्वारकापुरी पुलिस इस मामले को हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क से जोड़कर जांच कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन स्कूल शिक्षा विभाग में तबादले, 9 अधिकारियों को नई पदस्थापना मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट