भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाने के उद्देश्य से उच्च माध्यमिक शिक्षकों एवं परियोजना समन्वयकों के तबादला आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल से जारी आदेश के अनुसार 9 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।जारी आदेश के मुताबिक इन अधिकारियों को राज्य शिक्षा केंद्र अंतर्गत विभिन्न जिलों में जिला परियोजना समन्वयक एवं जिला शिक्षा केंद्रों में पदस्थ किया गया है। आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी समान सामर्थ्य एवं वेतनमान पर आगामी आदेश तक कार्य करेंगे।तबादला सूची में अशोक शुक्ल, दिवाकर तिवारी, सुधीर कुमार साकेत, अखिलेश कुमार राजपूत, शिवबहादुर सिंह, अनिल कुमार पटेल, राजेश कुमार पाल, होरेंद्र सिंह तोमर और प्रदीप कुमार द्विवेदी के नाम शामिल हैं।इन अधिकारियों की नई पदस्थापना शहडोल, डिंडोरी, बैतूल, रतलाम, भिंड, मंदसौर, शाजापुर, दतिया और नरसिंहपुर जिलों में की गई है।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी यह आदेश 6 मई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मंदसौर में होटल के कमरे में हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा इंस्टाग्राम-टेलीग्राम से हथियारों का सौदा करने वाला तस्कर गिरफ्तार