भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में तेज आंधी और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार रात चली तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली।मौसम विभाग के अनुसार रीवा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। वहीं ग्वालियर, नौगांव, सीधी और सतना जैसे जिलों में भी मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना रहा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई।मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के 21 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट शामिल हैं। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।हालांकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के 34 जिलों में गर्मी का असर अभी भी बना रहेगा। इन क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उसके आसपास रहने का अनुमान है।मौसम विभाग ने लोगों को तेज आंधी और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंस्टाग्राम-टेलीग्राम से हथियारों का सौदा करने वाला तस्कर गिरफ्तार नवागत डीसीपी सुनील मेहता ने संभाला ज़ोन-04 का कार्यभारअपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को बताया प्राथमिकता