इंदौर। चंदन नगर थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का महज कुछ घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त खटकेदार चाकू भी जब्त किया गया है।पुलिस के मुताबिक 24 जुलाई 2025 को फरियादी रोहित सोलंकी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 जुलाई की रात मारुति पैलेस क्षेत्र में गणेश बंजारा पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घायल गणेश बंजारा की इलाज के दौरान एमवाय अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद मामले में हत्या की धारा बढ़ाई गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी जोन-4 डॉ. ऋषिकेश मीणा, एडीसीपी दिशेष अग्रवाल और एसीपी शिवेंदु जोशी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक इन्द्रमणि पटेल ने टीम गठित की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक धाकड़ा उर्फ दरबार और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी इन्द्रमणि पटेल, एसआई सौरभ कुशवाह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इधर थाना चंदन नगर पुलिस ने “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत चंदन नगर चौराहे पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में आमजन को नशे से होने वाले नुकसान और उससे बचाव के उपाय बताए गए तथा नशा न करने की शपथ दिलाई गई।वहीं एक अन्य कार्रवाई में चंदन नगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए करीब 350 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और एक आईसर वाहन जब्त किया। जब्त माल की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी साजिद मंसूरी को गिरफ्तार कर शराब के स्रोत को लेकर पूछताछ की जा रही है।इसके अलावा थाना चंदन नगर क्षेत्र में इंजीनियर अतुल जैन हत्याकांड में माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास और 5-5 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस की वैज्ञानिक जांच और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला आया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विजय नगर के चार पुलिसकर्मियों पर वसूली का आरोप, ड्रग तस्कर को होटल में बंधक बनाकर ऐंठे लाखों कान्हा में ‘किलर वायरस’ की दस्तक! 9 दिन में 6 बाघों की मौत से हड़कंप