इंदौर। आमिर खान। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बाणगंगा थाना पुलिस ने नंदबाग और कुशवाहा नगर क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर बिना लाइसेंस पटाखे बेच रहे दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों दुकानों से करीब 1.5 लाख रुपए कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस पटाखों के भंडारण और बिक्री की सूचना मिलने पर टीम ने दुकानों की जांच की। इस दौरान दो दुकानदारों को बिना अनुमति पटाखे बेचते हुए पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान राम यादव पिता जगदीश यादव और संदीप प्रजापति पिता विजेंद्र प्रजापति, निवासी नंदबाग, इंदौर के रूप में हुई है। बाणगंगा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की चेकिंग और निगरानी लगातार जारी रहेगी। बिना अनुमति पटाखों का भंडारण और विक्रय करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जिम गई महिला की कार का कांच तोड़कर डेढ़ लाख रुपए चोरी उण्डासा तालाब पर आयोजित कार्यक्रम में चाकूबाजी का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार