पूर्व विवाद को लेकर युवक और उसके साथियों से की थी मारपीट, बीच-बचाव करने आए युवक पर किया था चाकू से हमला; छह आरोपी हो चुके गिरफ्तार उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने उण्डासा तालाब की पाल पर आयोजित एक कार्यक्रम में युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल करने के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उदय पिता चंद्रभान सिंह निवासी बिलोटीपुरा, बड़नगर रोड, उज्जैन के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, घटना 26 अप्रैल 2026 की है। गोपालपुरा, मक्सी रोड निवासी प्रिंस भारती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र के मान के कार्यक्रम का आयोजन उण्डासा तालाब की पाल पर किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे अपने मित्र सुनील उर्फ भूरा और राहुल जूनवाल के साथ सामान समेटकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर अभिषेक अपने साथियों विनित, सतीश मालवीय, लक्की मालवीय और अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने फरियादी के साथ गाली-गलौच और झूमाझटकी शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए सुनील उर्फ भूरा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इसी दौरान विनित ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। फरियादी की शिकायत पर चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में पुलिस पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। वहीं फरार आरोपी उदय की तलाश में लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह मंडलोई सहित प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह, रूपेश, कुलदीप तथा आरक्षक अनिल पंचोली, गुलशन, आनंद मिश्रा, मयंक राव और जगदीश गेहलोत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन त्योहारी सीजन में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, डेढ़ लाख के पटाखे जब्त मकान विवाद में परिवार को परेशान करने का आरोप, CCTV फुटेज के साथ पुलिस आयुक्त से शिकायत