इंदौर। आमिर खान। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में जिम करने गई एक महिला की कार का कांच फोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाश कार में रखा बैग और उसमें मौजूद करीब डेढ़ लाख रुपए लेकर फरार हो गए। जिम से लौटने पर महिला को कार का कांच टूटा मिला और बैग गायब था। इसके बाद उन्होंने अन्नपूर्णा थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि महिला जिम गई हुई थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार का कांच तोड़कर उसमें रखा बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपए रखे होने की जानकारी महिला ने पुलिस को दी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पति हिरासत में, दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज त्योहारी सीजन में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, डेढ़ लाख के पटाखे जब्त