भोपाल। प्रदीप चौधरी। राजधानी भोपाल में 1 करोड़ 89 लाख रुपए की सनसनीखेज संगठित लूट का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच ने मास्टरमाइंड प्रियांक शर्मा समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने IAS अकादमी संचालिका को सेमिनार के बहाने भोपाल बुलाकर बंधक बनाया और पिस्टल-कट्टे की नोक पर जान से मारने की धमकी देकर उनके खातों से ₹1.89 करोड़ ट्रांसफर करा लिए। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रियांक शर्मा पीड़िता का पुराना छात्र था, जिसने पूर्व परिचय का फायदा उठाकर सुनियोजित साजिश रची। वारदात को अंजाम देने के लिए दतिया और रीवा से बदमाश बुलाए गए थे। आरोपियों ने किराए के मकान में सुंदरकांड का आयोजन कर शोर-शराबे के बीच अपनी योजना को छिपाने की कोशिश की। घटना के बाद आरोपी प्रियांक शर्मा ने पुलिस से बचने के लिए एम्स में भर्ती होकर बच निकलने की योजना बनाई, लेकिन क्राइम ब्रांच ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में पूरी रकम होल्ड कर खातों को फ्रीज कर दिया, जिससे रिफंड प्रक्रिया शुरू की जा सकी।कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, वाहन और अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विदेश भागने की तैयारी में था। मामले में आरोपी की पत्नी और अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच जारी है।भोपाल क्राइम ब्रांच की इस बड़ी कार्रवाई को राजधानी के हालिया आपराधिक मामलों में बड़ी सफलता माना जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ट्रम्प के पूजन, अमरीका के अर्चन और भारत की संप्रभुता के तर्पण के लिए कुनबे का मयूर नृत्य बरगी डैम हादसे पर भोपाल में उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का हल्का बल प्रयोग
You must be logged in to post a comment.