भोपाल। प्रदीप चौधरी। जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत के विरोध में राजधानी भोपाल में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पर्यटन मंत्री को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके बंगले का घेराव करने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने प्रतीकात्मक रूप से 11 अर्थियों के साथ शव यात्रा निकाली। जवाहर बाल भवन से निकले प्रदर्शनकारी मंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग की ओर लाठी-डंडे और प्रतीकात्मक अर्थियां फेंकीं। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने पहले समझाइश दी, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें मौके से खदेड़ दिया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार से हादसे के जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पूरे घटनाक्रम के चलते इलाके में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक, इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह, बघेल +91 8516870370 सह संपादक आमिर खान +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399. NNW TV, NNW NEWS आप सभी का NEWS NATIONAL WORLD के इस व्हाट्सएप ग्रुप में स्वागत है। यह ग्रुप मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ , सहित देश विदेश की खबरों के लिए बनाया गया है। इस ग्रुप से जुड़कर आप ताजातरीन खबरों से अपडेट रहेंगे। न्यूज नेशनल वर्ल्ड से जुड़ने के लिए वॉट्सएप करे इंदौर ... 85168 70370 अंकुल प्रताप सिंह 9009911100 आमिर खान, प्रदीप चौधरी संभाग ब्यूरो चीफ +919522447447, कुशमेन्द्र सिंह संभाग ब्यूरो चीफ रीवा +91 94247 01399 न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड के साथ अपनी आवाज़ को बुलंद करे । हर छोटी बड़ी ख़बर की जानकारी साझा कर सकते हैं अपके आस पास हर गतिविधि की जानकारी इस नंबर पर साझा कर सकते हैं। NEWS क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, इत्यादि। NEWS NATIONAL W🌎RLD (PVT LTD) के वॉट्सएप चैनल से आप सभी जुड़ सकते है। फलों करे। लिंक पर जा कर। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। E-mail address allindiamedia12340 @gmail.com खबरों और विज्ञापन के लिए Emil करें.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading