उज्जैन। जीआरपी और आरपीएफ उज्जैन की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन पर हुई मोबाइल चोरी की घटना का महज 15 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए दो महंगे मोबाइल सहित कुल 18 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1.88 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार 1 मई 2026 को तेलंगाना निवासी मोहम्मद मुशरफ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि भगत की कोठी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रा के दौरान उनके वीवो और एप्पल आईफोन चोरी हो गए। चोरी गए मोबाइल की कीमत लगभग 95 हजार रुपए बताई गई थी। शिकायत के आधार पर जीआरपी उज्जैन थाना में धारा 305(सी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर हेमंत चौहान के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक ज्योति शर्मा, थाना प्रभारी अमित कुमार भावसार एवं आरपीएफ प्रभारी नरेंद्र यादव के नेतृत्व में विशेष संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और संदिग्धों की तलाश शुरू की।मुखबिर सूचना के आधार पर प्लेटफार्म नंबर 8 के पास घेराबंदी कर आरोपी विनोद मेवाड़ा उर्फ चोटी, निवासी ग्राम पानखेड़ी थाना कालापीपल जिला शाजापुर, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से चोरी गए दोनों मोबाइल सहित कुल 18 मोबाइल फोन जब्त किए गए। अन्य मोबाइलों के संबंध में पुलिस जांच जारी है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट, जुआ एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।जीआरपी और आरपीएफ की इस संयुक्त कार्रवाई को रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे यात्रियों में सुरक्षा के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में एमपी नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित स्मोकिंग सामग्री बेचने वाले 4 आरोपी दबोचे छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला: कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट, DRG के 3 जवान शहीद