भोपाल। नशे और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एमपी नगर थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक साथ चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर प्रतिबंधित रोलिंग पेपर और गोगो स्मोकिंग कोन की अवैध बिक्री का बड़ा खुलासा किया है।पुलिस कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों—लखन चौहान, राजेश चौरसिया, सोनू ठाकुर और कृपा शंकर मिश्रा—को चिन्हित कर उनके खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से 200 से अधिक गोगो स्मोकिंग कोन और फिल्टर पेपर सहित बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री जब्त की।जांच के दौरान किसी भी आरोपी के पास इन उत्पादों की बिक्री संबंधी वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, वहीं पूछताछ में भी आरोपियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। पुलिस आयुक्त के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद शहर में यह अवैध कारोबार खुलेआम संचालित किया जा रहा था।एमपी नगर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे और उससे जुड़े अवैध नेटवर्क के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।यह कार्रवाई राजधानी में बढ़ते नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में 3 मई को 33 केंद्रों पर होगी NEET UG 2026 परीक्षा, दोपहर 1:30 बजे बाद प्रवेश बंद उज्जैन रेलवे स्टेशन चोरी कांड का 15 घंटे में खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; 18 मोबाइल फोन बरामद