रायपुर/बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में शनिवार दोपहर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बिछाई गई आईईडी को निष्क्रिय करते समय जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।बस्तर पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षाबल क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सघन अभियान चला रहे थे। आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से मिली सूचना और खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने पहले भी सैकड़ों आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किए हैं। इसी अभियान के तहत शनिवार को एक आईईडी को डिफ्यूज करने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया।धमाका इतना तेज था कि दूर-दूर तक आवाज सुनाई दी। मौके पर मौजूद जवानों को संभलने का अवसर तक नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायल जवान को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया है।घटना के बाद पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां हमले की विस्तृत जांच में जुटी हैं। इस घटना ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के सामने मौजूद चुनौतियों को उजागर कर दिया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उज्जैन रेलवे स्टेशन चोरी कांड का 15 घंटे में खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; 18 मोबाइल फोन बरामद जेपी मॉर्गन चेस की महिला एग्जीक्यूटिव पर भारतीय मूल के कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप