वॉशिंगटन। वैश्विक वित्तीय दिग्गज जेपी मॉर्गन चेस एक बड़े विवाद में घिर गई है, जहां कंपनी की महिला एग्जीक्यूटिव लोर्ना हजदिनी पर भारतीय मूल के पूर्व कर्मचारी चिरायु राणा द्वारा यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और प्रमोशन के बदले दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।दायर मुकदमे के अनुसार, लोर्ना हजदिनी ने अपने वरिष्ठ पद और प्रभाव का कथित दुरुपयोग करते हुए जूनियर कर्मचारी पर महीनों तक अनुचित यौन संबंधों के लिए दबाव बनाया। शिकायत में दावा किया गया है कि पीड़ित को बार-बार आपत्तिजनक टिप्पणियों, नस्लीय संबोधनों और करियर बर्बाद करने की धमकियों का सामना करना पड़ा।रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ता चिरायु राणा वर्तमान में एक निवेश फर्म में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं और पहले जेपी मॉर्गन में वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि 2024 में साथ काम शुरू होने के तुरंत बाद से यह कथित उत्पीड़न शुरू हुआ।हालांकि, जेपी मॉर्गन चेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि कंपनी की आंतरिक जांच में दावों की पुष्टि के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले। बैंक के प्रवक्ता के अनुसार, एचआर विभाग और कानूनी टीम द्वारा ईमेल, फोन रिकॉर्ड और संबंधित तथ्यों की समीक्षा की गई, लेकिन आरोप प्रमाणित नहीं हो सके। कंपनी का यह भी कहना है कि शिकायतकर्ता ने जांच प्रक्रिया में पूरा सहयोग नहीं किया।यह मामला कॉर्पोरेट कार्यस्थलों में शक्ति के दुरुपयोग, यौन उत्पीड़न और पेशेवर दबाव जैसे गंभीर मुद्दों को फिर चर्चा में ले आया है। फिलहाल मुकदमे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और मामले पर व्यापक नजर बनी हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला: कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट, DRG के 3 जवान शहीद महर्षि नारद जयंती पर श्रद्धा का सागर, दुनिया के प्रथम पत्रकार को शत-शत नमन