इंदौर। आमिर खान। शहर में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इंदौर पुलिस ने 16 आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर द्वारा 5 कुख्यात बदमाशों को जिलाबदर करते हुए इंदौर एवं सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित किया गया है, जबकि 11 अन्य शातिर बदमाशों को निर्बंधन आदेश जारी कर नियमित थाना हाजिरी के लिए पाबंद किया गया है।पुलिस के अनुसार, इन सभी अपराधियों के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में हत्या, मारपीट, अवैध वसूली, धमकी, चोरी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद इनके द्वारा लगातार आपराधिक गतिविधियां जारी रखी जा रही थीं, जिससे क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत जांच और विचारण के बाद पुलिस आयुक्त ने 5 बदमाशों को अलग-अलग अवधियों के लिए जिलाबदर किया है। वहीं 11 अन्य अपराधियों को निर्धारित अवधि तक संबंधित थानों में नियमित हाजिरी देने, अवैध गतिविधियों से दूर रहने और लोकशांति भंग न करने जैसी शर्तों के साथ प्रतिबंधित किया गया है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले बदमाशों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को शहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन पटेहरा में दो मोटरसाइकिलो के आमने सामने की भिड़ंत में 6 लोग घायल मध्यप्रदेश हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ अध्यक्ष धन्य कुमार जैन ने दिया इस्तीफा, चुनाव विवाद और सुप्रीम कोर्ट टिप्पणी बनी वजह