जनेह थाना प्रभारी के तत्परता से सभी घायलों को त्योंथर अस्पताल में कराया गया भर्ती। जनेह, रीवा। रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेहरा गांव में दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही जनेह थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुचकर डायल 112 के मदद से सभी घायलों को तत्काल त्यौंथर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति नाजुक होने पर वहाँ के डॉक्टरों ने सभी को संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर एयरपोर्ट पर हज संचालन तैयारियों को लेकर प्रशासनिक बैठक, हाजियों की सुविधा पर जोर इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 कुख्यात बदमाश जिलाबदर, 11 शातिर अपराधी थाना हाजिरी के लिए पाबंद
You must be logged in to post a comment.