जागरूकता के साथ साथ, सख्ती से लाइसेंस निलंबन तक कार्रवाई। रीवा। सड़क सुरक्षा को लेकर रीवा पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक रीवा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट अनिवार्यता को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जहां एक ओर आम नागरिकों को हेलमेट पहनने के फायदे समझाए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, बार-बार नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सड़क पर सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।इसी क्रम में आज शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित समर कैंप के शुभारंभ अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, खेल अधिकारी धौलपूरी, सूबेदार यातायात अखिलेश कुशवाहा एवं अंजली गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने बच्चों और उनके अभिभावकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि “हेलमेट सिर्फ चालान से बचने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण कवच है।” बच्चों के माध्यम से परिवारों तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ी शुरू से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक बने। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डिप्टी कलेक्टर ओमनारायण बडकुल को कारण बताओ नोटिस, पद के दुरुपयोग और नियम उल्लंघन के आरोप अमित शाह पर कल्याण बनर्जी की विवादित टिप्पणी से सियासी घमासान तेज
You must be logged in to post a comment.