जबलपुर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ (MPHCBA) के अध्यक्ष धन्य कुमार जैन ने 30 अप्रैल 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में नामांकन निरस्त किए जाने, सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान की गई कथित टिप्पणियों और बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी नोटिस को प्रमुख कारण बताया है।जैन ने आरोप लगाया कि उनका नामांकन दुर्भावनापूर्ण तरीके से खारिज किया गया और उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के दौरान उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। साथ ही, उनके विरुद्ध आपराधिक अवमानना, अधिवक्ता सनद रद्द करने और बार अध्यक्ष पद से हटाने संबंधी नोटिस जारी किए गए।अपने पत्र में उन्होंने कहा कि यह केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं के सम्मान का प्रश्न है। इसी कारण उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ते हुए निर्णय लिया कि आरोप समाप्त होने तक वे किसी भी न्यायालय में वकालत नहीं करेंगे।जैन ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया और न्यायपालिका के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों पर पूर्वाग्रह और साजिश के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका इस्तीफा प्रदेश की न्यायिक और अधिवक्ता राजनीति में बड़ी हलचल के रूप में देखा जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 कुख्यात बदमाश जिलाबदर, 11 शातिर अपराधी थाना हाजिरी के लिए पाबंद महाकाल मंदिर क्षेत्र की खुदाई में मिला शिवलिंग, भस्म आरती के दौरान गूंजे हर-हर महादेव