इंदौर। प्रदीप चौधरी। कलेक्टर कार्यालय इंदौर ने तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कनाडिया एवं वर्तमान डिप्टी कलेक्टर ओमनारायण बडकुल को पद के दुरुपयोग, शासकीय लापरवाही और नियमों के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने एसडीएम ओम नारायण बड़कुल पर जॉच बैठाई,शो काज नोटिस दिए। मामला ग्राम अरंडिया, तहसील कनाडिया स्थित भूमि सर्वे नंबर 208/2/1/2/1 एवं 208/2/1/2/2 के नक्शा सुधार से जुड़ा है। अधिवक्ता अतुल यादव की शिकायत पर हुई जांच में पाया गया कि संबंधित प्रकरण में नियमानुसार कलेक्टर की अनुमति आवश्यक होने के बावजूद बिना सक्षम स्वीकृति के अंतिम आदेश जारी किया गया।जांच रिपोर्ट के अनुसार, बडकुल ने पूर्व आदेश में स्वयं कलेक्टर अनुमति को आवश्यक माना था, लेकिन बाद में म.प्र. भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 115-116 का उल्लंघन करते हुए नक्शा सुधार की कार्रवाई पूर्ण कर दी। इसे प्रशासन ने स्वेच्छाचारिता, घोर लापरवाही और म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विरुद्ध कदाचरण माना है।कलेक्टर कार्यालय ने बडकुल को 7 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव आयुक्त, इंदौर संभाग को भेजा जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सेहत विशेष: जानिए दही के 25 चमत्कारिक फायदे, सुंदरता से लेकर पाचन तक हर समस्या में लाभकारी रीवा में ‘नो हेलमेट-नो एंट्री’ का संदेश!