इंदौर। आमिर खान। आगामी 6 और 7 मई को इंदौर एम्बार्केशन पॉइंट से हज यात्रा पर रवाना होने वाले हाजी साहेबानों की व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त दण्डाधिकारी श्री रोशन रॉय की अध्यक्षता में इंदौर एयरपोर्ट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हज हाउस (अलशिफा हॉस्पिटल), सदर बाजार से लेकर एयरपोर्ट तक हाजियों की रवानगी, सुरक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने हज यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय पर विशेष जोर दिया।इस दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मगीरवार, मध्यप्रदेश हज कमेटी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. फरजाना गजाल, वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष रेहान शेख, मसूद खान, तारिक खान, सलमान खान, नोडल अधिकारी एयरपोर्ट हज सहाबद्दीन मल्तानी, ऑपरेशन मैनेजर, डिप्टी कमांडेंट CISF, अकासा एयरलाइंस अधिकारी, नगर निगम, मेडिकल, फायर, कस्टम, इमीग्रेशन, पुलिस एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।साथ ही पूर्व हज कमेटी सदस्य हैदरअली महूवाला, जिला हज कमेटी अध्यक्ष हाजी जुनेद खान, हज को-ऑर्डिनेटर डॉ. काजी अब्दुल माजिद फारूकी, समाजसेवी हाजी अनवर देहलवी सहित कई गणमान्यजन भी बैठक में शामिल हुए।बैठक का उद्देश्य हज यात्रियों की सुरक्षित, सुचारू एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करना रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन बरगी डैम हादसा: मौत के मुंह में भी बेटे का साथ नहीं छोड़ सकी मां, तस्वीर ने झकझोरा देश पटेहरा में दो मोटरसाइकिलो के आमने सामने की भिड़ंत में 6 लोग घायल