भोपाल/शाजापुर/खरगोन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को शाजापुर और खरगोन के उपार्जन केंद्रों का दौरा कर किसानों से सीधे संवाद किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री का किसान हितैषी अंदाज उस समय देखने को मिला जब वे शाजापुर जिले के मकोड़ी स्थित श्यामा वेयरहाउस में ट्रॉली पर चढ़कर किसानों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने गेहूं की तौल प्रक्रिया भी स्वयं देखी और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।इससे पहले मुख्यमंत्री ने खरगोन जिले के कतरगांव उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने किसानों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को उपार्जन व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी उपार्जन केंद्रों पर 6 तौल कांटे अनिवार्य रूप से संचालित रहें, किसानों के लिए पर्याप्त छाया, शीतल पेयजल, बैठक व्यवस्था और तकनीकी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही बारदाना, सिलाई मशीन, कंप्यूटर, नेट कनेक्शन और ऑपरेटर की उपलब्धता भी लगातार बनी रहे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों को सम्मानपूर्वक उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपार्जन प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री के इस किसान-केंद्रित दौरे ने अन्नदाताओं के बीच सकारात्मक संदेश दिया है और सोशल मीडिया पर उनका यह अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर पुलिस की बड़ी सफलता: 10 गुम मोबाइल बरामद, 10 परिवारों की लौटी मुस्कान जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: नए कपड़ों की चाह अधूरी रहने पर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम