इंदौर। छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में एक परिवार की खुशियां उस वक्त गहरे शोक में बदल गईं, जब जन्मदिन से कुछ घंटे पहले 16 वर्षीय छात्रा ने जीवनलीला समाप्त कर ली। नए कपड़ों के लिए मांगी गई राशि पूरी न होने से आहत छात्रा ने ऐसा दर्दनाक निर्णय लिया, जिसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। ACP तुषार सिंह पुलिस के अनुसार, वंशिका बरोले, जो कक्षा 11वीं की छात्रा थी, गुरुवार को अपना जन्मदिन मनाने वाली थी। इस खास अवसर पर नए कपड़े खरीदने के लिए उसने अपने पिता से 5 हजार रुपये की मांग की थी। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पिता, जो ऑटो मैकेनिक हैं, केवल 3 हजार रुपये ही दे सके।पिता की मजबूरी से नाराज वंशिका ने मन ही मन गहरी निराशा पाल ली। बुधवार को परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया, लेकिन वंशिका घर पर अकेली ही रुक गई। देर रात जब परिजन लौटे, तो घर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। वंशिका फंदे पर झूलती मिली।जिस घर में अगले दिन जन्मदिन की तैयारियां होनी थीं, वहां अचानक चीख-पुकार और मातम छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।यह घटना न केवल आर्थिक दबाव बल्कि किशोर मन की संवेदनशीलता को भी उजागर करती है। छोटी सी नाराजगी ने एक परिवार से उसकी बेटी हमेशा के लिए छीन ली। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ट्रॉली पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किसानों के बीच जाकर परखी उपार्जन व्यवस्था पीएचडी, पद और नियमों पर सवाल: बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में कुलगुरु नियुक्ति को लेकर बढ़ा विवाद